पटना। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन ने मंगलवार को अपना संयुक्त घोषणा पत्र ‘बिहार का तेजस्वी प्रण’ जारी किया, जिसके बाद मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पासी समाज को साधते हुए एक बड़ा नीतिगत बयान दिया।
तेजस्वी यादव ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि अगर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनती है, तो शराबबंदी कानून से ताड़ी (Toddy) को बाहर कर दिया जाएगा। उन्होंने तर्क दिया कि ताड़ी एक प्राकृतिक पेय है जिसमें कोई अल्कोहल नहीं होता और इसे शराबबंदी कानून में शामिल करने से पासी समाज को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है।
गौतम गंभीर की कोचिंग पर उठे सवाल, टीम की जीत और हार ने बढ़ाई बहस
“मकसद सरकार नहीं, बिहार बनाना है”
घोषणा पत्र जारी करने के बाद, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य सिर्फ सरकार बनाना नहीं, बल्कि ‘बिहार बनाना’ है। उन्होंने प्रतिबद्धता जताई कि “हमारे गठबंधन ने जो प्रण लिया है, उसे प्राण देकर भी पूरा किया जाएगा।”

