नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका-ए के खिलाफ होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम का एलान कर दिया गया है। चयनकर्ताओं ने तिलक वर्मा को टीम की कमान सौंपी है, जबकि ऋतुराज गायकवाड़ को उप-कप्तान बनाया गया है।
इस टीम में कई युवा और प्रदर्शनकारी खिलाड़ियों को मौका मिला है। विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन की टीम में वापसी हुई है, और वह विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालते नजर आएंगे।
Bilaspur Train Accident :हादसे के बाद रुकी कई ट्रेनें, रूट डायवर्ट किए गए
टी20 प्रारूप में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से पहचान बना चुके अभिषेक शर्मा को भी टीम में जगह दी गई है। वे बतौर ओपनर उतर सकते हैं। वहीं प्रभसिमरन सिंह को भी मौका दिया गया है, जिससे टीम की टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी और मजबूत मानी जा रही है।
बीसीसीआई ने बताया कि यह सीरीज युवा खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनुभव हासिल करने का बेहतरीन मौका होगी। तीनों वनडे मैच भारत में ही खेले जाएंगे, हालांकि शेड्यूल और वेन्यू का एलान अभी बाकी है।

