लखनऊ। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दोनों चरणों की वोटिंग खत्म होने के बाद जारी हुए एग्जिट पोल परिणामों ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। लगभग सभी प्रमुख एग्जिट पोल्स में सत्ताधारी एनडीए (NDA) को बढ़त मिलती दिख रही है, जबकि महागठबंधन (RJD-कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन) को झटका लगता नजर आ रहा है।
Big Announcement By CM Yogi : अब यूपी के सभी स्कूलों में ‘वंदे मातरम्’ का गायन होगा अनिवार्य
एग्जिट पोल में एनडीए को बढ़त
एग्जिट पोल्स के अनुसार, बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनने के संकेत मिल रहे हैं। ज्यादातर सर्वेक्षणों में एनडीए को 130 से 150 सीटों के बीच अनुमानित सीटें मिल रही हैं, जबकि महागठबंधन को 80 से 100 सीटें मिलने का अनुमान है।
इन नतीजों से एनडीए खेमे में खुशी का माहौल है, वहीं विपक्षी दलों में निराशा और संशय दोनों नजर आ रहा है।
विपक्ष ने एग्जिट पोल्स की विश्वसनीयता पर उठाए सवाल
महागठबंधन नेताओं ने एग्जिट पोल नतीजों को “प्रचारित आंकड़ा” बताते हुए इसे सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि वास्तविक नतीजे एग्जिट पोल्स से बिल्कुल अलग होंगे। विपक्ष ने उदाहरण के तौर पर लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश का हवाला दिया है, जहां एग्जिट पोल्स पूरी तरह फेल साबित हुए थे।
तब ज्यादातर सर्वेक्षणों ने भाजपा को भारी बहुमत का अनुमान दिया था, लेकिन राहुल गांधी और अखिलेश यादव की जोड़ी ने चुनाव परिणाम में बाजी पलट दी थी।
विपक्षी एकता की बड़ी परीक्षा
बिहार विधानसभा चुनाव को विपक्षी एकता की सबसे बड़ी परीक्षा माना जा रहा है। इस बार राजद, कांग्रेस और वाम दलों ने एकजुट होकर महागठबंधन के रूप में मैदान में उतरने का फैसला किया था। उनका लक्ष्य था कि वे एनडीए की लगातार सत्ता को चुनौती दे सकें।
