जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के प्रयागराज मार्ग पर स्थित फतेहगंज बाजार के पास मंगलवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। भूसा से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक तेज रफ्तार ट्रेलर की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर में ट्रैक्टर चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका उपचार अस्पताल में जारी है।
तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे और सड़क के मोड़ पर अचानक आमने-सामने आ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली के परखचे उड़ गए और चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
बिहार में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार: हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र के दौरे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
सूचना मिलते ही बक्शा पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है।
स्थानीय क्षेत्र में मातम, ट्रैफिक बाधित
हादसे के बाद प्रयागराज मार्ग पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

