मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से खौफनाक हत्या की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में मकान के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
बातचीत के बहाने आया, फिर शुरू हुई कहासुनी
जानकारी के मुताबिक, भगवतपुरा कॉलोनी में रहने वाले सगे भाई सचिन और दीपक के बीच लंबे समय से मकान बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार रात करीब 8 बजे दीपक बातचीत के बहाने बड़े भाई सचिन के पास पहुंचा। कुछ ही देर में दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
Dharmendra Passes Away : धर्मेंद्र का सफर थमा, लेकिन ‘इक्कीस’ का पोस्टर छोड़ गया आखिरी याद
कहासुनी बढ़ते ही हाथापाई और फिर हत्या
विवाद बढ़ते-बढ़ते हाथापाई तक पहुंच गया। इसी दौरान दीपक ने गुस्से में आकर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में गंभीर रूप से घायल सचिन को परिजन तुरंत अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
इलाके में दहशत, पुलिस मौके पर पहुंची
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
आरोपी फरार, तलाश जारी
हत्या के बाद आरोपी दीपक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
परिवार में मातम, विवाद की वजह बनी संपत्ति
संपत्ति विवाद के चलते हुई इस हत्या ने परिवार को गहरा सदमा दिया है। स्थानीय लोगों ने भी इस घटना को बेहद दुखद बताया है।

