Blackmail with obscene photos : फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश): पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक बेहद चौंकाने वाला मामला उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद से सामने आया है। एक पति पर अपनी पत्नी को घटिया डिमांड पूरी करने के लिए ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
MP Encounter : दुष्कर्म आरोपी का ‘शॉर्ट एनकाउंटर’, पैर में गोली लगते ही दबोचा गया
अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेलिंग
पूरा मामला शिकोहाबाद के एक गांव का है। यहाँ की रहने वाली एक युवती की शादी आगरा निवासी एक युवक से हुई थी। शुरुआती कुछ दिनों तक वैवाहिक जीवन ठीक रहा, लेकिन जल्द ही ससुराल पक्ष और पति द्वारा महिला को प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़िता को बाद में पता चला कि उसके पति का किसी और महिला के साथ अवैध संबंध है। जब महिला ने अपने पति के इस नाजायज रिश्ते का विरोध किया, तो पति ने उसे डराने और अपनी बात मनवाने के लिए एक गंदा काम किया।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पति ने उसके साथ अंतरंग पलों की अश्लील तस्वीरें अपने मोबाइल में कैद कर ली और इन्हीं तस्वीरों के दम पर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
पति ने रखी घिनौनी डिमांड
पीड़िता के अनुसार, पति ने उसे अपने बड़े भाई के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। जब महिला ने यह घिनौनी डिमांड मानने से इंकार कर दिया, तो पति ने उसे तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। बात न मानने पर पति ने उसके साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए शिकोहाबाद थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब आरोपी पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

