चेन्नई। श्रीलंका में तबाही मचाने के बाद बेहद खतरनाक चक्रवात ‘दित्वाह’ तेजी से भारत की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आज तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटीय इलाकों में इसका लैंडफॉल होने की पूरी संभावना है। इसके चलते समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं और तटीय जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का दौर जारी है।
चेन्नई में मूसलाधार बारिश, जनजीवन प्रभावित
चक्रवात के असर से चेन्नई में रात से ही भारी बारिश हो रही है। कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। प्रशासन ने लोगों को घरों से बाहर निकलने से बचने की अपील की है।
देशभर में BLOs पर दबाव, SIR के 22 दिनों में 25 मौतें; पश्चिम बंगाल में 34 मौतों का विवाद
तीन राज्यों में हाई अलर्ट
मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया है।
कुड्डालोर, नागपट्टिनम, मयिलादुथुराई, विल्लुपुरम और चेंगलपट्टू जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है। समुद्र में मछली पकड़ने पर रोक है और नावों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है।
NDRF–SDRF की 28 से अधिक टीमें तैनात
संभावित खतरे को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकारों ने बड़े स्तर पर तैयारी की है।
-
NDRF और SDRF की 28 से अधिक टीमें तटीय जिलों में तैनात की गई हैं।
-
इसके अलावा महाराष्ट्र और गुजरात से NDRF की 10 अतिरिक्त टीमें भी चेन्नई पहुंच चुकी हैं।
-
सभी टीमें राहत और बचाव कार्यों के लिए तैयार हैं और संवेदनशील स्थानों पर तैनाती जारी है।
प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
लोकल प्रशासन ने लोगों को चक्रवात के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है—
-
समुद्र किनारे न जाएं
-
अनावश्यक यात्रा से बचें
-
बिजली के खंभों, पेड़ों और खुले क्षेत्रों से दूरी बनाकर रखें
-
आपात स्थिति में कंट्रोल रूम से तुरंत संपर्क करें

