नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्य नडेला ने बुधवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और इसके तुरंत बाद भारत के लिए ऐतिहासिक निवेश की घोषणा की। नडेला ने बताया कि माइक्रोसॉफ्ट भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्षमताओं के निर्माण के लिए US$ 17.5 बिलियन (लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये) का निवेश करेगी। यह माइक्रोसॉफ्ट का एशिया में अब तक का सबसे बड़ा निवेश है।
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का कथित लिंक
सत्य नडेला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा, “भारत के AI अवसरों पर प्रेरणादायक बातचीत के लिए PM नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद। भारत के लक्ष्यों को समर्थन देने के लिए माइक्रोसॉफ्ट AI-फर्स्ट भविष्य के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर, स्किल्स और सॉवरेन कैपेबिलिटीज तैयार करने में 17.5 बिलियन डॉलर निवेश करने का वादा करती है।”
यह निवेश भारत में AI इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, नई नौकरियों के अवसर पैदा करने और डिजिटल इकोसिस्टम को नई ऊंचाई देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। तकनीकी विशेषज्ञों के अनुसार, यह घोषणा भारत की AI क्रांति में मील का पत्थर साबित होगी।
