लखनऊ। लंबे इंतजार के बाद लखनऊ से सहारनपुर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस नियमित रूप से दौड़ने लगी है। मंगलवार को गोमतीनगर से 221 यात्रियों के साथ यह ट्रेन सहारनपुर के लिए रवाना हुई।
रेल अधिकारियों के अनुसार, अब ऑनलाइन टिकट बुकिंग के दौरान यात्रियों के लिए कैटरिंग का विकल्प अनिवार्य कर दिया गया है। ट्रेन में अब “खानपान नहीं” का विकल्प उपलब्ध नहीं होगा। यह कदम यात्रियों को बेहतर सुविधा और खाने-पीने की सुनिश्चित सेवा देने के लिए उठाया गया है।
साथ ही, सहारनपुर से लखनऊ वापसी के लिए एसी चेयरकार का किराया 70 रुपये और एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया 65 रुपये बढ़ाया गया है। अधिकारियों ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे टिकट बुक करते समय नए नियमों का ध्यान रखें और यात्रा की योजना उसी अनुसार बनाएं।

