फेनी (बांग्लादेश)। बांग्लादेश के दक्षिणी हिस्से चटगांव डिवीजन के फेनी जिले के दागनभुइयां थाना क्षेत्र में रविवार रात एक हिंदू युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। अज्ञात बदमाशों ने 28 वर्षीय समीर कुमार दास की पीट-पीटकर और चाकू मारकर हत्या करने के बाद उसका ऑटोरिक्शा भी लूट लिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, समीर कुमार दास रविवार शाम करीब 7 बजे ऑटोरिक्शा लेकर घर से निकला था। देर रात तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रात करीब 2 बजे जगतपुर गांव के एक खेत में स्थानीय लोगों ने उसका शव पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

दागनभुइयां थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि समीर की हत्या में देसी हथियारों का इस्तेमाल किया गया है। शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं, जिससे प्रथम दृष्टया यह मामला सुनियोजित हत्या का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

गौरतलब है कि बांग्लादेश में बीते 23 दिनों के भीतर हिंदू समुदाय से जुड़े लोगों की हत्या की यह सातवीं घटना है। इससे पहले 5 जनवरी को नरसिंदी जिले में 40 वर्षीय हिंदू दुकानदार शरत चक्रवर्ती मणि की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई थी।

लगातार हो रही इन घटनाओं से बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मानवाधिकार संगठनों और सामाजिक संगठनों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version