हैदराबाद के नामपल्ली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक शख्स अपनी खोई हुई बॉल को ढूंढ रहा था और जब वह एक खाली पड़े मकान में बॉल ढूंढने गया तो वहां का नजारा देखने के बाद उसकी रूह कांप उठी. इस खाली पड़े मकान में उसे ढेर सारा मानव कंकाल देखने को मिला. बॉल ढूंढने के लिए शख्स जब घर के किचन में घुसा तो उसे फर्श पर औंधे मुंह पड़ा एक मानव कंकाल मिला. यह सब देख शख्स की सिट्टी-पिट्टी गुल हो गई और वह वहां से डर के भाग निकला. उसने इसकी सूचना पुलिस को दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने खाली पड़े घर की जांच की. इस खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. रिपोर्ट्स की मानें तो यह मकान बीते सात सालों से खाली पड़ा था.

Aaj Ka Rashifal 16 July 2025: बुधवार का दिन इन 3 राशियों के लिए रहेगा शानदार, जीवन में आएंगे अच्छे बदलाव, पढ़ें दैनिक राशिफल

घर में मिला मानव कंकाल
बॉल ढूंढते वक्त शख्स वीडियो भी रिकॉर्ड कर रहा था.वीडियो में इस कंकाल को भी देखा जा सकता है, जिसमें मानव की पसली और सिर का कंकाल दिख रहा है. सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और देखने वालों के भी होश उड़ गए हैं. इस वीडियो में देख सकते हैं कि किचन के फर्श पर मानव कंकाल के पास कुछ बर्तन भी पड़े हैं. पुलिस ने मौके से यह सभी सैंपल कलेक्ट कर लिए है और इसकी फॉरेंसिक जांच भी शुरू हो गई है और रिपोर्ट के आने के बाद इस कंकाल की पहचान हो सकेगी.

इन चार हसीनाओं पर आया था दाऊद इब्राहिम का दिल, किसी ने छोड़ी इंडस्ट्री तो कोई लापता, एक तलाश रही नया पार्टनर

किसका है यह मानव कंकाल?

पुलिस की मानें तो इस मकान का मालिक मुनीर खान था और उसके 10 बच्चे थे. इस घर में शख्स का चौथा बेटा रहता था, जिसकी उम्र तकरीबन 50 वर्ष की थी.पुलिस रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि यह शख्स मानसिक रूप से बीमार था और इसकी शादी भी नहीं हुई थी. पुलिस का कहना है कि उसकी मौत मानसिक कारणों से हुई होगी, क्योंकि मारपीट और खून का कोई निशान नहीं मिला है. जबकि स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मकान 7 सालों से खाली पड़ा है और इसका मालिक विदेश में रहता है. अब पुलिस इस घर से जुड़े लोगों से संपर्क कर रही है.

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version