कानपुर। फिल्मों में दिखाए जाने वाले दर्दनाक दृश्य जब वास्तविक जिंदगी में दोहराए जाते हैं, तो समाज की कठोर सच्चाई सामने आ जाती है। फिल्म मेहंदी का वह दृश्य सबको याद होगा, जहां दूल्हा पक्ष की दहेज लोभ की आग दुल्हन की खुशियों को निगल जाती है। दुर्भाग्य से कानपुर में ऐसा ही मामला हकीकत बनकर सामने आया है।
जूही थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता को शादी के केवल 24 घंटे बाद ही दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति और ससुरालवालों द्वारा मारपीट और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है।
Supreme Court : CJI सूर्यकांत का दिल्ली-एनसीआर को संदेश-“कोविड में आसमान साफ था, अब क्यों नहीं”
नवविवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत
पीड़िता ने जूही थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि शादी के अगले ही दिन ससुराल पक्ष ने दहेज में नगदी और कीमती सामान की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई।
पुलिस ने दर्ज किया दहेज प्रताड़ना का केस
शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम व संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
परिवार में मचा कोहराम, समाज में आक्रोश
घटना के बाद नवविवाहिता के मायके में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। समाज में दहेज प्रथा पर एक बार फिर सवाल उठ खड़े हुए हैं।

