Aamir Khan : मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा में हैं। बीते कुछ सालों से भाई फैसल खान के साथ चल रहे मतभेदों पर आमिर खान ने पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है। फैसल खान द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों पर आमिर का जवाब भावुक कर देने वाला है।

Aamir Khan

गौरतलब है कि पिछले साल फैसल खान ने आमिर और उनके परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। फैसल का कहना था कि उन्हें अवैध रूप से घर में बंद रखा गया, उनकी मानसिक स्थिति को गलत तरीके से पेश किया गया और आमिर ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर उनका करियर बर्बाद कर दिया। इन आरोपों के बाद खान परिवार के भीतर के रिश्ते सार्वजनिक चर्चा का विषय बन गए थे।

Aamir Khan

अब इन आरोपों पर आमिर खान ने कहा कि उन्होंने हमेशा अपने भाई के भले के बारे में ही सोचा है। आमिर ने भावुक होते हुए कहा, “अगर मेरे हिस्से में यह सब लिखा है तो यही मेरा भाग्य है। मैंने जो भी किया, दिल से किया और अपने भाई की भलाई के लिए किया।”

Aamir Khan

आमिर खान ने यह भी कहा कि पारिवारिक रिश्ते बहुत नाजुक होते हैं और कई बार गलतफहमियां ऐसी दूरियां पैदा कर देती हैं, जिन्हें भरने में वक्त लगता है। उन्होंने साफ किया कि फैसल के प्रति उनके मन में कोई नफरत नहीं है और वह आज भी उन्हें उतना ही प्यार करते हैं।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version