पुणे पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कोंढवा बलात्कार केस के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को पुणे के कोथरुड-बाणेर इलाके से गिरफ्तार किया गया है. लगभग 48 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस को इस मामले में सफलता मिली है. जिस युवक को पुलिस ने अरेस्ट किया हैं, वह लडकी का परिचित है.

चावल मिल के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

आरोपी ने जिस युवती के साथ इस घटना को अंजाम दिया है वो एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है. जिस समय युवती के साथ ये घटना हुई उस दौरान वह फ्लैट पर अकेले थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी. पुलिस ने सोसाइटी और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जांचने के बाद आरोपी की पहचान की थी. इस आधार पर ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.

मैच से पहले कहा था कमजोर खिलाड़ी, अब पड़ गया उल्टा दांव; डी गुकेश ने चली ऐसी चाल कार्लसन के छूटे पसीने

जानिए क्या है पूरा मामला
पुणे के कोंढवा इलाके की इस हाई-राइज सोसायटी में आरोपी ने खुद को ‘कूरियर डिलीवरी एजेंट’ बताया और बैंक से जुड़े दस्तावेज देने का झांसा दिया. शिकायत के मुताबिक उसने साइन कराने के लिए पेन मांगा, जैसे ही युवती कलम लेने मुड़ी, वह तेजी से फ्लैट के अंदर घुस आया और उसने तेजसी दरवाजा अंदर से लॉक कर लिया. इसके बाद से रेप किया, युवती को होश करीब एक घंटे बाद यानी रात साढ़े आठ बजे आया.

पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने उसे बेहोश करने के लिए कोई स्प्रे या रासायनिक पदार्थ इस्तेमाल किया. बाद में पता चला कि आरोपी ने युवती के बेहोश रहने के दौरान उसके फोन से एक सेल्फी ली थी और फोन में मैसेज छोड़ गया कि उसने उसकी तस्वीरें ले ली हैं. धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा. उसने लिखा, “मैं फिर आऊंगा.”

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version