रिपोर्ट 🔹सुशील गुप्ता

फतेहाबाद/आगरा। फतेहाबाद के फिरोजाबाद रोड पर एक सूखे पेड़ में आग लग गई । जिसके चलते अफरा तफरी मच गई । सड़क के किनारे लगे पेड़ में लगी आग के बाद फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 10:00 बजे फतेहाबाद के आगरा रोड पर बालाजी शीत ग्रह के नजदीक सड़क के किनारे खड़े एक सूखे पेड़ में अचानक से आग लग गई।

पेड़ के नजदीक से  बिजली की लाइन भी गुजर रही थी। अचानक से पेड़ में आग लग जाने के चलती सड़क पर चलने वाले वाहन रुक गए।

वहीं आसपास के लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। वहीं पुलिस  भी मौके पर पहुंच गई। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

———–

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version