पुट्टपर्थी, आंध्र प्रदेश। दिवंगत आध्यात्मिक गुरु श्री सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी समारोह (Centenary Celebration of Sathya Sai Baba) का आयोजन आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में बड़े धूमधाम से किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए।
स्टेज पर हुई खास मुलाकात
समारोह के दौरान ऐश्वर्या राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया, जिसे समारोह में मौजूद लोगों ने ध्यानपूर्वक देखा। यह पल सोशल मीडिया और मीडिया कवरेज में तेजी से वायरल हो गया।
CM Nitish Kumar : बिहार की जनता में उत्साह शपथ समारोह को लेकर क्या है लोगों की प्रतिक्रिया?
ऐश्वर्या राय ने पीएम मोदी की की तारीफ
स्टेज से अपने अभिभाषण में ऐश्वर्या राय ने प्रधानमंत्री की प्रेरणादायक और प्रभावशाली बातों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वह हमेशा पीएम मोदी के विचार सुनने के लिए उत्सुक रहती हैं और उनके नेतृत्व से प्रेरणा लेती हैं।
समारोह का महत्व
यह समारोह सत्य साईं बाबा की शिक्षाओं और उनके आध्यात्मिक योगदान को याद करने के लिए आयोजित किया गया। इस दौरान देश और दुनिया से लाखों श्रद्धालु और अनुयायी मौजूद थे। प्रधानमंत्री मोदी ने भी बाबा के जीवन और उनके मानवता, सेवा और करुणा संदेश पर प्रकाश डाला।
विशेषज्ञों का कहना है कि इस प्रकार के कार्यक्रम आध्यात्मिक और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देते हैं और प्रसिद्ध हस्तियों की उपस्थिति इसे और अधिक आकर्षक बनाती है।

