लखनऊ। प्रयागराज में प्रतियोगी छात्रों के आंदोलन के दौरान हुए बल प्रयोग की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की परीक्षा प्रणाली पर सवाल उठाते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कराए जाने की मांग की है।
अखिलेश यादव के AI समिट पर बीजेपी का तीखा हमला, ‘विजन इंडिया’ को बताया सियासी नाटक
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा यह न भूले कि पढ़ने वाले युवा लड़ना नहीं चाहते। वे केवल निष्पक्ष, पारदर्शी और साफ-सुथरी भर्ती प्रक्रिया की मांग कर रहे हैं। सपा प्रमुख ने स्पष्ट किया कि समाजवादी पार्टी प्रतियोगी अभ्यर्थियों के साथ नैतिक बल बनकर खड़ी है।
उन्होंने आरोप लगाया कि यूपी लोक सेवा आयोग की परीक्षा प्रणाली में खामियां हैं और चयन प्रक्रिया पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं। इन्हीं आरोपों के संदर्भ में अखिलेश यादव ने आयोग की कार्यप्रणाली की विशेष गहन पुनरीक्षण कराने की मांग दोहराई।
