लखनऊ: सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नौकरी और रोजगार के मुद्दे पर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा के एजेंडे में नौकरी और रोजगार नहीं हैं और पार्टी लगातार युवाओं को धोखा दे रही है। अखिलेश ने कहा कि केवल तभी नौजवानों को रोजगार के अवसर मिलेंगे जब भाजपा सत्ता से हटेगी।
संसद में वंदे मातरम् पर घमासान: दूसरे दिन भी तेज हुई बहस, अमित शाह ने विपक्ष पर बोला हमला
इसके साथ ही उन्होंने प्रयागराज में प्रतियोगी छात्रों के प्रस्तावित आंदोलन का नैतिक समर्थन भी किया। अखिलेश यादव ने कहा, “हमारा समर्थन प्रतियोगी छात्रों के साथ हमेशा रहा है और रहेगा। यह राजनीति का नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य का सवाल है।”
पूर्व मुख्यमंत्री की इस टिप्पणी ने प्रदेश में रोजगार और युवा मुद्दों को लेकर राजनीतिक चर्चा को फिर गर्मा दिया है।

