लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को बड़ा चुनावी ऐलान करते हुए कहा कि अगर उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में सत्ता में आती है तो राज्य की गरीब महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू की जाएगी।
PM मोदी का बयान: “हिंदू रेट ऑफ ग्रोथ” पर टिप्पणी अब नहीं होती
अखिलेश यादव ने अपने बयान में बिहार चुनाव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा,
“बहुत सारी माताएं-बहनें वहाँ 10 हजार रुपये का इंतजार कर रही हैं, लेकिन उनके साथ बड़ा धोखा हुआ। पर हमने भी तैयारी कर ली है।”
सपा प्रमुख ने दावा किया कि उनकी पार्टी की यह योजना महिलाओं को सीधे लाभ पहुँचाएगी और परिवारों की आर्थिक हालत सुधारने में मदद करेगी।
अखिलेश यादव के इस वादे को सियासी गलियारों में एक बड़ा चुनावी दांव माना जा रहा है। वहीं, राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि महिलाओं को लेकर की गई यह घोषणा आगामी चुनाव में सपा को मजबूत आधार दिला सकती है।

