आजमगढ़: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की सुरक्षा में गुरुवार को बड़ी चूक देखने को मिली. दरअसल, अखिलेश यादव आजमगढ़ में एक सभा को संबोधित करने पहुंचे थे. इसी दौरान एक शख्स ने सुरक्षा घेरा पार कर उनके मंच पर चढ़ने की कोशिश की. सपा अध्यक्ष की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने समय रहते शख्स को ऐसा करने से रोक लिया. पुलिस के अनुसार आरोपी समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता है. आपको बता दें कि जिस समय सपा कार्यकर्ता का ये ड्रामा चल रहा था उस दौरान अखिलेश यादव मंच पर मौजूद नहीं थे.

200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिग मामले में जैकलीन फर्नांडीज को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं

इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है किस तरह से आरोपी शख्स सुरक्षा घेरा पार करते हुए अखिलेश यादव के मंच के पास पहुंच गया. लेकिन इससे पहले की वह अखिलेश यादव के मंच तक पहुंच पाता उससे पहले ही वहां तैनात अन्य सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया.

रोजमर्रा की पॉलीथिन से बीमारियां ही बीमारियां! कैंसर से लेकर सांस संबंधी समस्याओं तक का है खतरा

कार्यकर्ता का ये ड्रामा काफी देर तक चलता रहा. पुलिस वालों के सामने भी वो अखिलेश यादव से मिलने की बात करता रहा.

जब पुलिसकर्मियों ने उसे ऐसा करने से रोका तो कार्यकर्ता वहीं मंच के सामने लेट गया. हालांकि, बाद में पुलिस उसे वहां से उठाकर ले गई.

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version