America truck accident नई दिल्ली। अमेरिका के दक्षिणी कैलिफ़ोर्निया में एक भीषण ट्रक दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद 21 वर्षीय भारतीय नागरिक जश्नप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने जश्नप्रीत को अवैध प्रवासी बताया है और उस पर नशे में लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाया गया है।
सोनभद्र में भीषण सड़क हादसा: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की मौत
यह दर्दनाक हादसा सैन बर्नार्डिनो काउंटी के I-10 फ्रीवे पर हुआ, जब जश्नप्रीत सिंह अपने 18-पहिए वाले ट्रक को धीमी गति से चल रहे ट्रैफिक में बिना ब्रेक लगाए सीधे घुसा दिया। पुलिस के अनुसार, टॉक्सिकोलॉजी टेस्ट में जश्नप्रीत के नशे में होने की पुष्टि हुई है। ट्रक के डैशकैम (Dashcam) फुटेज में भी यह भयावह टक्कर कैद हो गई, जिसमें साफ दिख रहा है कि ड्राइवर ने टक्कर से पहले ब्रेक लगाने का कोई प्रयास नहीं किया।
चलती बस में लगी भीषण आग, 20 यात्री झुलसे — खिड़कियों से कूदकर बचाई जान
कैलिफ़ोर्निया हाईवे पेट्रोल (CHP) के अधिकारियों ने बताया कि इस चेन-रिएक्शन दुर्घटना में आठ वाहन शामिल थे, जिनमें चार सेमी-ट्रक थे। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जिनकी पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। इस दुर्घटना में जश्नप्रीत सिंह और एक मैकेनिक सहित चार लोग घायल भी हुए, जो दुर्घटनास्थल के पास एक वाहन का टायर बदल रहा था।

