पटना। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को पटना के ज्ञान भवन में भाजपा की ओर से आयोजित बुद्धिजीवी सम्मेलन को संबोधित किया। तीन दिवसीय बिहार यात्रा के क्रम में उन्होंने लोगों से संवाद करते हुए बिहार की विकास यात्रा पर चर्चा की।
Bihar Elections 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने तेज किया प्रचार अभियान
अमित शाह ने कहा कि लालू-राबड़ी राज के 1990 से 2005 तक बिहार में जो गड्ढे रह गए थे, उन्हें एनडीए की सरकार ने पिछले 20 वर्षों में भर दिया है। उन्होंने कहा कि अब यह समतल भूमि बहुमंजिली और आधुनिक इमारतों के निर्माण के लिए तैयार है और बिहार विकसित राज्य के रूप में उभरने वाला है।
शाह ने आगे कहा कि एनडीए की सरकार ने बिहार में बुनियादी ढांचे, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण काम किया है और आने वाले समय में राज्य को और आधुनिक बनाया जाएगा।

