• जाम लगे होने से वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गई
आगरा। सिकंदरा क्षेत्र में हादसे में मौके पर दो लोगों की और उपचार के दौरान अन्य एक की मौत हो जाने के आज शव लेकर लोग सूरसदन तिराहे पर पहुंच गए। उन्होंने एमजी रोड पर जाम लगा दिया। इसके बाद जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस पर उन्होंने पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज कर उन्हें खदेड़ा।
बताया जा रहा है कारगिल चौराहे पर एक जून को हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई थी। जबकि उनका तीसरा साथी घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती था। मंगलवार सुबह तीसरे युवक की भी अस्पताल में मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए लोगों ने सूरसदन तिराहे पर शव रखकर एमजी रोड जाम कर दिया। तीनों युवक सूर सदन के पास स्थित गिहारा बस्ती के रहने वाले थे। इसलिए बस्ती से बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए।
करीब एक घंटे से एमजी रोड पर जाम लगे होने से वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गई। काफी देर तक हंगामा होता रहा और जाम लगा रहा कोई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। चंद पुलिसकर्मी लोगों को समझाते रहे।
पुलिसकर्मियों से भीड़ की कहा सुनी भी होती रही। इधर भीड़ ने अचानक पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने लाठियां फटकार कर लोगों को खदेड़ा।
_______________
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Prabhat Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.

