नई दिल्ली। लोकसभा के शीतकालीन सत्र में चुनाव सुधार और वंदे मातरम पर चर्चा के बाद शुक्रवार को सदन का माहौल उस समय गर्मा गया जब बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने तमिलनाडु सरकार पर गंभीर आरोप लगा दिए। उनके बयान के साथ ही विपक्षी सदस्यों ने जोरदार आपत्ति जताई और सदन में हंगामा शुरू हो गया।
अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में कहा कि तमिलनाडु में हिंदुओं पर लाठीचार्ज किया गया है, जिसके लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य कैबिनेट के कुछ मंत्री लगातार सनातन धर्म के खिलाफ विवादित बयान दे रहे हैं और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं। ठाकुर ने इस मामले में केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जरूरी है।
Gold Silver Price Today : सोने की कीमतों में तेजी, जानें आज 24K और 22K गोल्ड के रेट
उनके आरोपों के बाद सदन में शोर-शराबा शुरू हो गया। विपक्ष ने कहा कि यह मुद्दा राज्यों का है और सदन को भड़काऊ बयानबाजी का मंच नहीं बनाना चाहिए। वहीं, बीजेपी सांसदों ने अनुराग ठाकुर का समर्थन करते हुए इस मामले पर विस्तृत चर्चा की मांग की।
लोकसभा अध्यक्ष ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि किसी भी संवेदनशील मुद्दे पर चर्चा मर्यादा के साथ होनी चाहिए।

