नई दिल्ली: भारतीय सेना ने अपनी सोशल मीडिया नीति में बड़ा बदलाव किया है और अब सेना के जवानों को इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देखने और समझने के लिए करने की अनुमति दी है, लेकिन सख्त शर्तों के साथ।

पालन किए गए नए दिशा-निर्देशों के तहत जवान इंस्टाग्राम पर केवल पोस्ट और सामग्री को देख सकते हैं, लेकिन किसी भी पोस्ट पर कमेंट करना, लाइक करना या साझा करना (शेयर/मेल/मैसेज) पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

राहुल गांधी ने जर्मनी से बीजेपी पर लगाया संविधान खत्म करने का आरोप

सेना अधिकारियों ने बताया है कि यह फैसला सुरक्षा कारणों से लिया गया है ताकि जवान ऑनलाइन सूचनाओं और ख़बरों को समझ सकें, लेकिन अपनी राय, विचार या व्यक्तिगत टिप्पणियाँ न छोड़ सकें।

वॉट्सएप, टेलीग्राम और सिग्नल जैसे मैसेजिंग प्लेटफॉर्मों का उपयोग जवान अनजान या अज्ञात संपर्कों से बचते हुए केवल सामान्य बातचीत तक सीमित रूप से कर सकेंगे।

इससे पहले 2020 में सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य ऐप्स पर कड़ी पाबंदी लगाई थी, जिसे अब नए नियमों के तहत कुछ शर्तों के साथ संशोधित किया गया है।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version