नॉर्थ कैरोलिना (अमेरिका)। अमेरिका में एक बार फिर सामूहिक गोलीबारी (Mass Shooting) की घटना से सनसनी फैल गई है। उत्तरी कैरोलिना (North Carolina) में एक रेस्टोरेंट पर नाव से आए एक हमलावर ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया।

छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी प्रबंधक चैतन्यानंद सरस्वती आगरा से गिरफ्तार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार रात (स्थानीय समयानुसार) लगभग 9:30 बजे साउथपोर्ट यॉट बेसिन क्षेत्र में स्थित लोकप्रिय पब और रेस्टोरेंट ‘अमेरिकन फिश कंपनी’ में हुई।

नाव से की गई फायरिंग

अधिकारियों ने बताया कि एक नाव रेस्टोरेंट के पास आकर रुकी, और उस पर मौजूद शूटर ने रेस्टोरेंट में मौजूद भीड़ पर गोलीबारी शुरू कर दी। गोली चलाने के बाद नाव तेजी से वहां से निकल गई।

पुलिस के मुताबिक, इस हमले में कम से कम सात लोगों को गोली लगी थी, जिनमें से तीन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाकी घायलों को स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों की स्थिति के बारे में अभी कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

हमलावर फरार, पुलिस जांच में जुटी

सिटी मनेजर नोआ साल्डो ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। ब्रंसविक काउंटी शेरिफ कार्यालय साउथपोर्ट पुलिस विभाग के साथ मिलकर हमलावर की तलाश में जुटा हुआ है।

पुलिस ने फिलहाल क्षेत्र के निवासियों से इलाके से दूर रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत 911 पर देने की अपील की है। इस घटना से अमेरिका में एक बार फिर गन वायलेंस (Gun Violence) पर बहस छिड़ गई है।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version