Author: Prabhat Darshan

Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Prabhat Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.

जयपुर: अहमदाबाद विमान हादसे के बाद विमानों की तकनीकी खराबी को लेकर छिड़ी बहस के बीच दुबई से जयपुर आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट के 5 घंटे फ्लाइट के देरी से उड़ान भरने की जानकारी सामने आई है. जानकारी मिली है कि तकनीकी खराबी के चलते विमान के उड़ान भरने में यह देरी हुई है. हालांकि इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि दुबई एयरपोर्ट पर विमान में सवार यात्री बिना एसी के गर्मी में ही बैठने को मजबूर रहे. यात्रियों में बच्‍चे और बुजुर्ग भी थे. भीषण गर्मी के कारण उनमें से कई की हालत…

Read More

मथुरा|शहर में आज दोपहर बड़ा हादसा हो गया। मसानी से चौक बाजार जाने वाले मार्ग पर स्थित माया टीले पर अचानक मिट्टी धंसने से कई मकान जमींदोज हो गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार, करीब आधा दर्जन लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन, फायर ब्रिगेड व रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गईं। जेसीबी मशीनों की मदद से राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। मौके पर जिलाधिकारी (डीएम) व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) भी पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। स्थानीय लोगों की…

Read More

फील्डिंग क्रिकेट का एक बहुत ही अहम हिस्सा है। फील्डर्स मैच में कैच पकड़ते हैं और रन बचाकर टीम की जीत में योगदान देते हैं। अब तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2025 में खराब फील्डिंग का एक वाक्या हुआ, जब एक गेंद पर ही कोई बल्लेबाज रन आउट होने से तीन बार बच गया। TNPL 2025 डिंडीगुल ड्रैगन और सीकेम मदुरै पैंथर्स के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें रविचंद्रन अश्विन की कप्तानी वाली डिंडीगुल ड्रैगन ने 9 विकेट से जीत दर्ज की। बॉलर ने नहीं पकड़ पाया थ्रो सीचेम मदुरै पैंथर्स की टीम ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 रन…

Read More

Israel Iran War: इजरायल और ईरान के बीच जंग ने भयानक रूप ले लिया है। दोनों देशों की तरफ से एक-दूसरे के महत्वपूर्ण ठिकानों पर हमले किए जा रहे हैं। इस बीच इजरायल ने ईरान में बड़ा हमला कर दिया है। ताजा किए गए हमलों में इजरायल की सेना ने ईरान के रक्षा मंत्रालय का मुख्यालय ही उड़ा दिया है। इतना ही नहीं इजरायल की ओर से ईरान कई अन्य बेहद अहम ठिकानों पर भी अटैक किया गया है। इजरायली सेना ने क्या कहा? इजरायली सेना ने रविवार को कहा कि उसने तेहरान में ईरान के रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय को…

Read More

अहमदाबाद विमान हादसे ने पूरे देश को दहलाकर रख दिया है। ये हादसा भारत का सबसे बड़ा विमान हादसा बन गया है, जिसमें 297 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। विमान में बैठे 242 लोगों में से 241 लोगों ने अपनी जान गंवा दी, जबकि जमीन पर मौजूद अन्य 56 लोग भी इसकी चपेट में आ गए। इस भीषण हादसे को लेकर हर कोई दुखी है। सोशल मीडिया पर आम लोगों से लेकर बड़े-बड़े राजनेता, कलाकार तक अपना दुख जाहिर कर रहे हैं। इस बीच टीवी एक्ट्रेस रीम शेख से भी अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश पर सवाल किया…

Read More

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ है। रविवार को सुबह-सुबह केदारनाथ रूट पर श्री केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी जा रहा एक हेलिकॉप्टर गौरीकुंड के पास क्रैश हो गया। हेलिकॉप्टर में कुल सात लोग सवार थे। दर्दनाक हादसे में सातों लोगों की मौत हो गई, मृतकों में 23 महीने का बच्चा भी शामिल है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीमें भी पहुंच गई हैं। अगले आदेश तक हेलिकॉप्टर सेवा रोक दी गई है। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह आर्यन कंपनी का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। गौरीकुंड क्षेत्र में यह हादसा हुआ है। घटना सुबह 5.30 बजे की बताई जा रही है। हेलिकॉप्टर…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों के दौरे के लिए रवाना हो चुके हैं। पीएम मोदी पांच दिनों की इस यात्रा में सबसे पहले साइप्रस जाएंगे। इसके बाद वो कनाडा में जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। आखिर में वो क्रोएशिया की यात्रा भी करेंगे। 15-16 जून को साइप्रस में रहेंगे पीएम मोदी विदेश मंत्रालय के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 और 16 जून को साइप्रस में रहेंगे। दो दशक बाद ये पहला मौका होगा, जब कोई भारतीय पीएम साइप्रस यात्रा पर पहुंच रहा है। साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस के निमंत्रण पर पीएम मोदी साइप्रस जा रहे हैं। कनाडा के…

Read More

Ravivar Ke Upay: हिंदू धर्म में हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है। ऐसे ही रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित है। इस दिन सूर्य देव की उपासना करना बेहद शुभदायी माना गया है, तो ऐसे में रविवार के दिन भगवान सूर्य को जल जरूर अर्पित करें। इसके साथ ही जीवन में चल रही परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए रविवार का दिन बेहद शुभ माना गया है। कहा जाता है कि अगर आपकी कुंडली में सूर्य शुभ स्थिति में नहीं हैं तो आपकी मेहनत व्यर्थ रहती है और आप सफल नहीं हो पाते। ऐसे में सूर्य देव…

Read More

14 June 2025 Ka Rashifal: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि रविवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 52 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 19 मिनट तक इंद्र योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 1 बजे तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज सुबह 6 बजकर 44 मिनट पर सूर्य मिथुन राशि में गोचर कर चुके है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 14 जून 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।…

Read More

झाँसी उत्तर प्रदेश में हाल ही में सम्पन्न हुई 66 हजार पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा की प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। इसी क्रम में झाँसी पुलिस लाइन में भी चयनित युवाओं को दुनिया के सबसे बड़े पुलिस बल का हिस्सा बनने का सुनहरा अवसर मिला। शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी बीबीजीटीएस मूर्ति ने पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में नवचयनित अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें शुभकामनाएँ दीं। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने इस मौके पर कहा, “आप सभी ने कठिन परिश्रम और ईमानदारी के साथ इस मुकाम को हासिल किया है। आप उत्तर…

Read More