Author: Prabhat Darshan

Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Prabhat Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.

आगरा। जो बनने जा रहा था कानून का रक्षक, उसी पर लग गया अब दहेज मांगने का आरोप। थाना शाहगंज में दर्ज कराई गई एक युवती की तहरीर ने पुलिस विभाग के एक नए भर्ती रिक्रूट की नैतिकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। युवती का आरोप है कि जब लड़के की नौकरी संविदा पर थी तब रिश्ता मंजूर था, लेकिन अब पुलिस में चयन होते ही नीयत और तेवर दोनों बदल गए। सदर क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि 20 जनवरी को आशीष पिप्पल से उसकी शादी तय हुई थी। उस समय आशीष बिचपुरी ब्लॉक में संविदा…

Read More

आगरा। शादी के बाद खुशहाल जीवन की उम्मीद लेकर ससुराल पहुंची आगरा की एक नवविवाहिता के साथ जो हुआ, उससे वह सन्न रह गई। आगरा के शाहगंज क्षेत्र की एक युवती ने अपने ही पति पर शादी के बाद प्रताड़ना और मानव तस्करी की साजिश का सनसनीखेज आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाना शाहगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़िता की शादी 2019 में जालौन निवासी फिरोज नाम के युवक से हुई थी। शादी के बाद जब वह ससुराल पहुंची तो उसे यह जानकर झटका लगा कि फिरोज की यह पहली नहीं…

Read More

• किसानों ने कमिश्नर-डीएम को ज्ञापन सौंपा आगरा। जनपद में इस बार मूंग और मक्का की बंपर फसल हुई है, लेकिन सरकारी खरीद केंद्र न खोले जाने से किसान औने-पौने दामों पर अपनी उपज बेचने को मजबूर हैं। इससे आक्रोशित किसानों ने एकजुट होकर प्रशासनिक स्तर पर दो चरणों में विरोध दर्ज कराया। एक तरफ जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर खरीद केंद्र खोले जाने की मांग की गई। दूसरी ओर कुछ अन्य किसानों ने मंडलायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।किसान नेता मोहन सिंह चाहर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी अरविंद कुमार मलप्पा बंगारी से…

Read More

आगरा। कर्ज के बोझ से परेशान होकर घर छोड़कर भागे आगरा के जूता ठेकेदार विष्णु तिवारी को सिकंदरा पुलिस ने उत्तराखंड के दुर्गम इलाके से खोज निकाला। ठेकेदार के सकुशल मिलने की सूचना मिलते ही अरतौनी गांव में उसके परिवारजनों के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी।विष्णु तिवारी पर बैंक और स्थानीय उधारदाताओं का भारी कर्ज था। इसी मानसिक दबाव में वह घर से निकल गया और परिजनों को फोन पर आत्महत्या की चेतावनी देते हुए कहा कि दो दिन में उसकी लाश मिल जाएगी। इस सूचना से परिवार में कोहराम मच गया और उन्होंने तुरंत थाना सिकंदरा पुलिस को…

Read More

आगरा। पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता राजा अरिदमन सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रशासन से फर्जी बैनामों पर रोक लगाने और भूमाफियाओं पर अंकुश लगाने की अपील की है।पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा अरिदमन सिंह ने कहा है कि आगरा की सदर तहसील में होने वाले फर्जी बैनामों के बारे में लगातार समाचार प्रकाशित हो रहे हैं। मैं भी सहायक महा निरीक्षक निबंधन आगरा को लिखित में शिकायत कर चुका हूं। उसके बाद भी फर्जी बैनामे जारी हैं। उन्होंने बताया कि टाउन एरिया पिनाहट में मेरे पुश्तैनी किराएदार बबलू गुप्ता ने मेरी एक दुकान का बैनामा बाह…

Read More

• उसे बचाने के लिए आए अन्य दो युवक भी नीचे गिर गए, तीनों बचाये गए आगरा। ट्रांस यमुना क्षेत्र के कालिंदी बिहार में सोमवार सुबह तेज बारिश के कारण 35 साल पुराना भूमिगत नाला क्षतिग्रस्त हो गया। नाला क्षतिग्रस्त होने की वजह से सड़क 18 फीट नीचे धंस गई।  एक युवक मलबे में दब गया। उसे बचाने आए दो युवक भी नीचे गिर गए। पुलिस ने रेस्क्यू कर तीनों को बचा लिया।सोमवार सुबह एक निजी अस्पताल में नौकरी करने वाले तीन युवक अपनी ड्यूटी करने जा रहे थे। तेज बारिश के कारण सड़क पर जगह जगह पानी भरा हुआ…

Read More

आगरा। सदर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक तंदूर कारीगर का संदिग्ध हालत में शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के द्वारा हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक मृतक विष्णु बीच का उखर्रा, राजपुर चुंगी का रहने वाला है। उसके बड़े भाई मनोज ने बताया कि विष्णु मेहंदीपुर बालाजी में एक होटल पर तंदूर का काम करता था। वह रविवार रात करीब आठ बजे घर से तीन दोस्तों के साथ निकला था। फिर रात को घर नहीं लौटा। सुबह करीब सात बजे कॉलोनी के लोगों से विष्णु…

Read More

आँवलखेड़ा/ आगरा। गायत्री शक्तिपीठ आँवलखेड़ा के तत्वावधान में निकाली जा रही ज्योति कलश रथ यात्रा सोमवार को जब अगरपुर गाँव पहुँची, तो वहाँ का दृश्य अत्यंत भावविभोर करने वाला था। श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने रथ का भव्य स्वागत किया और दिव्य ज्योति कलश की आरती कर पूजन-अर्चन किया।यह पावन यात्रा गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी द्वारा प्रज्वलित अखंड ज्योति के 100 वर्ष पूर्ण होने तथा वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विराट आयोजन का आमंत्रण देने हेतु निकाली गई है। इस रथयात्रा का उद्देश्य केवल एक…

Read More

रिपोर्ट 🔹मुहम्मद इस्माइल कागारौल /आगरा ।  जनपद आगरा के थाना क्षेत्र कागारौल के गांव नगला जसोला खेतों की पगडंडियों पर खेल कूद कर किसान के बेटे ने वायु सेवा में फ्लाइंग ऑफिसर पद पर चयनित होकर गांव एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सोमवार को फ्लाइंग ऑफिसर के गांव पहुंचने पर उनका माला साफा बुके देकर भव्य स्वागत किया गया । एफकैट देहरादून से पास आउट कर 14 जून को वायु सेना में नर विजय फ्लाइंग ऑफिसर चयनित हुए । फ्लाइंग ऑफिसर के छोटे भाई सूरज सिंह आर्मी में लेफ्टिनेंट है वही पिता सौदान सिंह किसान है । किसान…

Read More

रिपोर्ट 🔹सुशील गुप्ता फतेहाबाद/आगरा। फतेहाबाद के फिरोजाबाद रोड पर एक सूखे पेड़ में आग लग गई । जिसके चलते अफरा तफरी मच गई । सड़क के किनारे लगे पेड़ में लगी आग के बाद फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 10:00 बजे फतेहाबाद के आगरा रोड पर बालाजी शीत ग्रह के नजदीक सड़क के किनारे खड़े एक सूखे पेड़ में अचानक से आग लग गई। पेड़ के नजदीक से  बिजली की लाइन भी गुजर रही थी। अचानक से पेड़ में आग लग जाने के चलती…

Read More