Author: Praabhat Darshan

मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को रूस-अमेरिका संबंधों को लेकर आशावाद जताया और कहा कि दोनों देशों के रिश्ते वर्षों में सबसे निचले स्तर पर होने के बावजूद अब ऐसे मुकाम पर हैं, जहां “सुरंग के अंत में रोशनी दिखाई दे रही है”। उन्होंने यह टिप्पणी आर्कटिक और अलास्का में संयुक्त परियोजनाओं पर सहयोग की संभावनाओं के बीच की। ट्रंप पर क्या बोले पुतिन  रूसी राष्ट्रपति ने टेलीविज़न पर प्रसारित एक बैठक में कहा, “जहां तक संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ हमारे संबंधों की बात है, वे बेहद निचले स्तर पर हैं। मैंने यह पहले भी कई बार कहा…

Read More

नई दिल्ली। अगर आपके पास 20 साल से ज्यादा पुरानी गाड़ी है तो अब उसका रजिस्ट्रेशन रीन्यू कराना पहले से कहीं ज्यादा महंगा हो गया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने पुरानी गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन रीन्यूअल शुल्क में भारी बढ़ोतरी कर दी है। सरकार का कहना है कि इस फैसले का उद्देश्य लोगों को पुरानी गाड़ियों का इस्तेमाल करने से हतोत्साहित करना और उन्हें स्क्रैप पॉलिसी की ओर प्रोत्साहित करना है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इलेक्शन कमीशन पर उठाया सवाल, बताया क्या करने पर नहीं होगी ‘वोट चोरी’ नई अधिसूचना के अनुसार— 20 साल से पुराने हल्के मोटर…

Read More

नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भारत-पाकिस्तान संबंधों को लेकर स्पष्ट संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष के मुद्दे पर किसी भी तरह की मध्यस्थता स्वीकार नहीं की जाएगी। एक कार्यक्रम में बोलते हुए जयशंकर ने कहा, “1970 के दशक से आज पचास साल बीत चुके हैं और इस विषय पर राष्ट्रीय सहमति बनी हुई है। भारत-पाकिस्तान के बीच के मुद्दे दो देशों के बीच ही हल होंगे, किसी तीसरे पक्ष के दखल की गुंजाइश नहीं है।” विदेश मंत्री ने आगे कहा कि यह सरकार व्यापार, किसानों के हित, रणनीतिक स्वायत्तता और मध्यस्थता…

Read More

देहरादून।’ भारत और चीन ने उत्तराखंड के लिपुलेख दर्रे से फिर व्यापार शुरू करने पर सहमति जताई है। यह फैसला 18-19 अगस्त को चीनी विदेश मंत्री वांग यी की भारत यात्रा के दौरान हुआ। लिपुलेख के साथ शिपकी ला और नाथु ला दर्रों से भी कारोबार बहाल करने का फैसला लिया गया है। हिमालय के तीन दर्रों से शुरू होने जा रहा भारत-चीन व्यापार पहली बार पूरी तरह सड़क के जरिए होगा। सबसे अहम यह है कि व्यापार अब भारतीय रुपए और चीनी युआन में होगा। अब तक यह ‘वस्तु विनिमय’ आधारित था। असम में 18 साल से ज्यादा उम्र…

Read More

गुवाहाटी। असम कैबिनेट ने 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए नए आधार कार्ड जारी करने पर अगले एक साल तक रोक लगाने का फैसला किया है। इस निर्णय में अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और चाय बागान समुदायों को छूट दी गई है। भाजपा में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष पर मंथन तेज:100 से ज्यादा सीनियर नेताओं से चर्चा AIUDF नेता ने बताया तुगलकी फरमान ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के नेता रफीकुल इस्लाम ने इस फैसले को तुगलकी फरमान बताया और कहा कि सरकार लोगों को वोट देने से रोकना चाहती है। उन्होंने आगे कहा कि…

Read More

पटना। शनिवार सुबह शाहजहांपुर के दनियावां हिलसा स्टेट हाईवे-4 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 10 लोगों की मौत और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सिगरियावा स्टेशन के पास ट्रक और ऑटो की आमने-सामने टक्कर में हुआ। उत्तराखंड के चमोली में बादल फटा, 2 लापता:80 घरों में 2 फीट तक मलबा भरा; दुकानें-बाजार भी तबाह घटना में 7 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 3 ने अस्पताल में दम तोड़ा। मृतकों में 9 महिलाएं और ऑटो ड्राइवर शामिल हैं। पीड़ितों का विवरणदनियावां थाना अध्यक्ष के अनुसार, मृतक नालंदा जिले के हिलसा के मलावा…

Read More

नई दिल्ली।’ बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल होने की उम्मीद है। भाजपा चाहती है कि चुनाव नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में लड़ा जाए। मौजूदा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा को पहले ही दो बार विस्तार मिल चुका है। अब जल्द नया चेहरा लाने की तैयारी है। अध्यक्ष के चयन में इतनी देरी 3 कारणों से चलते हुई है। पहला RSS और भाजपा नेताओं ने अब तक 100 से ज्यादा सीनियर लीडर्स से राय ली है। इनमें पूर्व अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री और संवैधानिक पदों पर रहे नेता शामिल हैं। केंद्र बोला- राज्यों को बातचीत करके विवाद निपटाने…

Read More

उत्तराखंड में चमोली जिले के थराली में शुक्रवार देर रात बादल फट गया। हादसा रात 12:30 बजे से 1 बजे के बीच हुआ। आसपास के दो गांव सागवाड़ा और चेपड़ों में काफी नुकसान हुआ। चमोली के DM संदीप तिवारी ने बताया कि थराली तहसील मुख्यालय के एक किलोमीटर के दायरे में कई जगहों पर तबाही मच गई क्योंकि स्थानीय नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। चेपड़ों गांव में एक व्यक्ति लापता है, जबकि सागवाड़ा में एक घर पर मलबा गिरने से एक लड़की दब गई। दोनों गांवों में मिलाकर कुल 70-80 घरों में करीब 2 फीट तक मलबा घुस…

Read More

मेष राशि– आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. कर्ज से छुटकारा मिल सकता है. सिंगल जातकों की लाइफ में प्यार की एंट्री हो सकती है. विवाहित जातक पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे. वृषभ राशि- आज आपको प्यार का साथ मिलेगा. दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. प्रेम संबंधों में जबरदस्ती करने से बचें. व्यापारिक स्थिति अच्छी रहने वाली है. मिथुन राशि- आज आपको निवेश करने से बचना चाहिए. लव लाइफ अच्छी रहेगी. आज आपके वैवाहिक जीवन का सबसे अच्छा दिन बन सकता है. कर्क राशि– आज आपको अपनी सेहत पर नजर रखने की जरूरत है. सभी कमिटमेंट और…

Read More

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) ने शुक्रवार को भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (BAS) का मॉडल दिखाया। कल यानी 23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे होता है। इससे पहले आज दिल्ली में भारत मंडपम में इंडियन स्पेस स्टेशन का मॉडल प्रदर्शित किया। भारत 2028 तक BAS का पहला मॉड्यूल लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। शुभांशु शुक्ला बोले- स्पेस मिशन में डर लगता है:लेकिन आपके पीछे भरोसेमंद टीम इसके साथ ही भारत उन देशों की लिस्ट में शामिल हो जाएगा, जिनके पास अंतरिक्ष में प्रयोगशाला यानी ऑर्बिटल लेबोरेटरी है। वर्तमान में अंतरिक्ष में केवल दो ऑर्बिटल लैब हैं। पहला- इंटरनेशनल स्पेस…

Read More