Author: Praabhat Darshan

नई दिल्ली। खेती को सस्ता, आसान और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। देश में पहली बार इलेक्ट्रिक कृषि ट्रैक्टरों के लिए भारतीय मानक (IS 19262:2025) जारी किया गया है। इससे अब किसानों को यह स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी कि वे जो इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर खरीद रहे हैं, वह खेत में कितना काम का और कितना सुरक्षित है। Operation Sindoor : भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान में खौफ, राष्ट्रपति जरदारी को बंकर में जाने की दी गई थी सलाह उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रल्हाद जोशी ने नई दिल्ली में इस मानक का…

Read More

नई दिल्ली। ग्रामीण भारत में रोजगार की अनिश्चितता से जूझ रहे परिवारों के लिए अब बड़ा राहत भरा कानून लागू हो गया है। भारत रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) – जी-रामजी अधिनियम के तहत पहली बार बेरोजगारी भत्ते को केवल सरकारी सहायता नहीं, बल्कि एक बाध्यकारी अधिकार के रूप में परिभाषित किया गया है। कानून के अनुसार, किसी भी पात्र परिवार का वयस्क सदस्य जब योजना के तहत रोजगार की मांग करता है, तो राज्य सरकार की यह जिम्मेदारी बन जाती है कि उसे 15 दिनों के भीतर काम उपलब्ध कराया जाए। यदि निर्धारित समय सीमा में…

Read More

नई दिल्ली। पिछले माह लाल किला के बाहर हुए आतंकी हमले को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने नए साल के जश्न के मद्देनजर राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। कनॉट प्लेस और खान मार्केट सहित नई दिल्ली जिले के प्रमुख इलाकों में भारी भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। हौजखास, खेल गांव, साउथ एक्स, ग्रेटर कैलाश, साकेत, वसंत कुंज, वसंत विहार, महिपालपुर और एयरो सिटी जैसे बाजारों में अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती शुरू कर दी गई है। 31 दिसंबर की शाम सभी संवेदनशील क्षेत्रों में जरूरत के अनुसार पुलिस बल बढ़ाया जाएगा। Navjot…

Read More

बरेली। यूपी के बरेली में शनिवार रात एक रेस्टोरेंट में बर्थडे पार्टी के दौरान जमकर हंगामा हो गया। नर्सिंग की छात्रा अपने दोस्तों के साथ पार्टी मना रही थी, जिसमें 6 लड़कियां और 4 लड़के शामिल थे। आरोप है कि इसी दौरान बजरंग दल के करीब 25 कार्यकर्ता रेस्टोरेंट में घुस आए और ‘लव जिहाद’ का आरोप लगाते हुए ग्रुप में शामिल दो मुस्लिम छात्रों के साथ मारपीट की। 8वें वेतन आयोग से लेकर EPFO तक, नए साल 2026 में बदल जाएंगे कई बड़े नियम, जानिए क्या पड़ेगा आपकी जेब पर असर घटना से रेस्टोरेंट में अफरा-तफरी मच गई। सूचना…

Read More

नई दिल्ली। कनाडा के एडमोंटन स्थित एक अस्पताल में इलाज में गंभीर देरी के कारण 44 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति प्रशांत श्रीकुमार की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार, सीने में दर्द की शिकायत के बावजूद उन्हें ग्रे नन्स कम्युनिटी हॉस्पिटल के वेटिंग एरिया में करीब आठ घंटे तक रखा गया, जिसके बाद संदिग्ध कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत हो गई। मिशन 2026 की तैयारी में BJP, चार चुनावी राज्यों के 15 दिवसीय दौरे पर अमित शाह मृतक की पत्नी द्वारा साझा किया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें अस्पताल स्टाफ पर…

Read More

Operation Sindoor :  नई दिल्ली। वैश्विक मंच पर पाकिस्तान एक बार फिर बेनकाब हुआ है। मई महीने में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा की गई सटीक और रणनीतिक सैन्य कार्रवाई के प्रभाव को अब पाकिस्तान के शीर्ष नेतृत्व ने स्वयं स्वीकार कर लिया है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारत की जवाबी कार्रवाई से न सिर्फ पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान को नुकसान पहुंचा, बल्कि देश का शीर्ष नेतृत्व भी भय के साए में आ गया था। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने एक कार्यक्रम के दौरान खुलासा किया कि मई में भारत के जवाबी हमलों के दौरान उनके सैन्य…

Read More

Navjot Singh Sidhu on Virat Kohli : क्रिकेट के मैदान पर जब बल्ला बोलता है, तो पूरी दुनिया उसे मंत्रमुग्ध होकर सुनती है। लेकिन जब शब्दों के जादूगर और पूर्व दिग्गज क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू अपनी चिर-परिचित शेरो-शायरी छोड़कर सादगी से किसी के लिए दुआ मांगते हैं, तो वह खबर नहीं, एक गहरा जज्बात बन जाता है। हाल ही में सिद्धू ने सोशल मीडिया के जरिए विराट कोहली के लिए एक ऐसा पैगाम साझा किया है, जिसने न केवल फैंस को भावुक कर दिया है, बल्कि खेल जगत को एक बड़े भाई के दुर्लभ स्नेह की झलक भी दिखाई है।…

Read More

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय नौसेना की अत्याधुनिक सबमरीन INS वाघषीर में यात्रा कर इतिहास रच दिया है। वह सबमरीन सॉर्टी करने वाली देश की दूसरी राष्ट्रपति बन गई हैं। इससे पहले यह गौरव पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को प्राप्त हुआ था। राष्ट्रपति की यह यात्रा भारतीय नौसेना की परिचालन क्षमता, स्वदेशी रक्षा तकनीक और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बढ़ते कदमों का प्रतीक मानी जा रही है। INS वाघषीर, कलवरी श्रेणी की डीज़ल-इलेक्ट्रिक अटैक सबमरीन है, जिसे अत्याधुनिक तकनीक और स्टील्थ क्षमताओं से लैस किया गया है। Gold And Silver Prices Surge : सोने-चांदी की…

Read More

नई दिल्ली: साल 2025 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है और कुछ ही दिनों में नया साल 2026 दस्तक देने वाला है। नए साल का आगमन केवल कैलेंडर बदलने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसके साथ ही बैंकिंग, सैलरी, टैक्स और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई अहम नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं। ये बदलाव सीधे तौर पर आम आदमी की जेब और जीवनशैली को प्रभावित करेंगे। सरकार और विभिन्न नियामक संस्थाओं ने 2026 के लिए एक व्यापक रूपरेखा तैयार की है, जिसमें 8वें वेतन आयोग, EPFO नियमों, टैक्स स्लैब, डिजिटल भुगतान और सोशल मीडिया से जुड़े प्रावधान…

Read More

नई दिल्ली। बिहार और दिल्ली में हालिया चुनावी सफलता के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) अब उन राज्यों पर पूरा ध्यान केंद्रित कर रही है, जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। मिशन 2026 को लेकर पार्टी ने रणनीति तेज कर दी है और इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री व भाजपा के प्रमुख रणनीतिकार अमित शाह आज से चार राज्यों के दौरे पर निकल रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक अमित शाह अगले 15 दिनों में चार चुनावी राज्यों का व्यापक दौरा करेंगे। इस दौरान उनका फोकस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करने और…

Read More