Ayodhya Maha Aarti अयोध्या, 19 अक्टूबर 2025। राम नगरी अयोध्या एक बार फिर विश्व मंच पर छा गई है। दीपोत्सव से पहले आयोजित महाआरती में सरयू नदी का तट दिव्यता से आलोकित हो उठा। शनिवार शाम को हुए इस आयोजन में 21,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने एक साथ दीप प्रज्वलित कर भक्ति की ज्योति जगाई। पूरा वातावरण जय श्रीराम के गगनभेदी नारों से गूंज उठा।

अखिलेश यादव ने मुजफ्फरनगर सपा कार्यकारिणी भंग की, सिर्फ जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष बने बरकरार

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम ने मौके पर मौजूद रहकर पूरे आयोजन का निरीक्षण किया। आयोजकों का दावा है कि यह कार्यक्रम अब तक की दुनिया की सबसे बड़ी सामूहिक आरती है। रिकॉर्ड की आधिकारिक घोषणा आज रविवार को किए जाने की संभावना है।

मथुरा में हाईटेंशन लाइन से गिरा तार, कार में लगी आग: युवक की जिंदा जलकर मौत

स्थानीय प्रशासन और राममंदिर ट्रस्ट के सहयोग से संपन्न इस महाआरती में देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। आयोजन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version