मेडिकल एसोसिएशन ने बंद रखे मेडिकल स्टोर, दी श्रद्धांजलि

गांव में पसरा मातम, नहीं जले चूल्हे

रिपोर्ट 🔹सुनील गुप्ता

अलीगंज/ एटा जहां एक तरफ लोग फादर्स डे पर अपने पिता को उपहार देकर शुभकामनाएं दे रहे हैं तो वही अलीगंज क्षेत्र के नगला पड़ाव में तेज रफ्तार ट्रक में पिता और 3 वर्षीय बेटे को कल के गाल में पंहुचा दिया। फादर्स डे पर बाबा ने अपने बेटे और नाती को अंतिम विदाई दी। पूरे गांव में मातम पसरा रहा वहीं मेडिकल एसोसिएशन के तत्वाधान में मेडिकल स्टोर वालों ने अपने मेडिकल बंद रखें और शोक श्रद्धांजलि दी।

विदित हो कि थाना अलीगंज क्षेत्र से दावत खाकर अपनी दुकान वापस लौट रहे पिता और बेटा को तेज रफ्तार गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे पिता और तीन वर्षीय बच्चे की मौके पर मौत हो गई। थाना अलीगंज के नगला पड़ाव निवासी 40 वर्षीय अक्षय कुमार पुत्र रामनाथ सिंह और 3 वर्षीय रुद्राक्ष पुत्र अक्षय कुमार अलीगंज से दावत खाकर अपनी बाइक से मेडिकल स्टोर सुमौर लौट रहे थे तभी कोल्ड स्टोर के पास तेज रफ्तार गति से आ रहे ट्रक नें टक्कर मार दी जिससे पिता और तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।

यहां फादर्स डे पर लोग एक तरफ अपने पिता को उपहार देकर खुशियां बांट रही थी वही एक आप अपने बेटे और नाती को अंतिम विदाई दे रहे थे ।

पुलिस द्वारा पंचनामा घर पोस्टमार्टम से जब शव घर पहुंचे तो अंतिम दर्शन के लिए लोगों का ताँता लग गया एक घर में दो मौत होने से पूरे गांव में मातम पसरा रहा। पिता और बेटे के शव को कम्पिल अटेना घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। वहीं मेडिकल एसोसिएशन के तत्वाधान में मेडिकल स्टोर वालों ने अपनी अपनी मेडिकल बंद कर शोक व्यक्त किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।

_________________

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version