रिपोर्ट 🔹जिला ब्यूरो चीफ – मुहम्मद इसरार खान
मुरैना/मप्र। पिछड़ा वर्ग कांग्रेस मुरैना के जिलाध्यक्ष राजेश राठौर ने नगर निगम आयुक्त सत्येंद्र धाकड़ के नाम कार्यालय अधीक्षक श्री प्रीतम शर्मा को दिये ज्ञापन में कहा कि नगर निगम क्षेत्र के नाले नालियों की सफाई व्यवस्था नहीं हुई है जिसके कारण पहली वर्षा में ही शहर के नाले- नालियां चौक हो गई और नगर की मुख्य सड़क भी जलमग्न हो गई साथ ही शहर के विभिन्न वार्डो में जल निकासी का प्रबंध नहीं होने के कारण गंदे पानी के तालाब भरे हुए हैं अब भी गंदे तालाबों से बरसात के पानी को बाहर निकालने के लिये यदि व्यवस्था नहीं की गई तो कई वार्ड गंदे पानी से सराबोर हो जाएंगे जिससे शहर वासियों को विकट समस्याओं का सामना करना होगा।
हम आपसे मुरैना नगर निगम के रहवासियों को होने वालीं समस्या को ध्यान मे रखते हुये यह बताना चाहता हूँ कि तत्काल प्रभाव से समस्त वार्डो के नाले नालियों को युद्ध स्तर पर साफ कराया जाये तथा विभिन्न वार्डों में भरे गंदे पानी के तालाबों से पानी बाहर निकालने का उचित प्रबंध किया जाये ताकि लोगों को होने वालीं परेशानी से बचाया जा सके,
यदि 3 दिवस के भीतर इस संकट से निपटने के लिये नगर निगम अमला सड़कों पर नहीं दिखा तो पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के द्वारा नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जंगी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा जिससे होने वालीं परेशानियों और नुकसान का जिम्मेदार नगर निगम प्रशासन होगा इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग कांग्रेस अध्यक्ष के साथ आनंद रजक, संजीव राठौर, भैरो बघेल, विशम्वर राठौर आदि साथियों की उपस्थिति रही।
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Prabhat Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.

