भारत की बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल और उनके पति पारुपल्ली कश्यप अब शादी के बंधन से अलग हो रहे हैं। साइना नेहवाल ने जानकारी दी है कि उन्होंने आपसी सहमति से पारुपल्ली कश्यप से अलग होने का फैसला किया है। साइना नेहवाल ने इस फैसले को लेकर रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस अपडेट भी शेयर किया है। साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप से जुड़ी इस खबर ने खेल जगत को पूरी तरह से हैरान कर दिया है।

एयर इंडिया प्‍लेन क्रैश की प्रारंभिक रिपोर्ट में कोई मेकैनिकल, रखरखाव संबंधी समस्या नहीं पाई गई: सीईओ

साइना ने क्या बताया?

अपने फैसले के बारे में जानकारी देते हुए राष्ट्रमंडल खेलों में दो बार की चैंपियन साइना नेहवाल ने लिखा- “जिंदगी हमें कभी-कभी अलग दिशाओं में ले जाती है। बहुत सोच-विचार के बाद कश्यप पारुपल्ली और मैंने अलग होने का फैसला किया है। हम अपने और एक-दूसरे के लिए शांति, विकास और उपचार का विकल्प चुन रहे हैं। मैं उन यादों के लिए आभारी हूं और आगे के लिए शुभकामनाएं देती हूं। इस दौरान हमारी निजता को समझने और उसका सम्मान करने के लिए धन्यवाद।”

कैसे मिले थे साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप?

साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप ने 7 साल पहले शादी की थी। जानकारी के मुताबिक, साइना और पारुपल्ली हैदराबाद में स्थित पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन एकेडमी में ट्रेनिंग के दौरान मिले थे। दोनों इस खेल में काफी आगे बढ़े। लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 2018 में दोनों न शादी की थी। हालांकि, शादी तक दोनों के रिलेशनशिप के बारे में लोगों को भनक भी नहीं थी।

इंटरनेट बंद, ड्रोन से निगरानी, 2000 जवानों की तैनाती… नूंह में ब्रजमंडल यात्रा को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

जानें साइना और पारुपल्ली के उपलब्धियां

साइना नेहवाल ने साल 2012 में आयोजित लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा था। वह साल 2015 में विश्व बैड​मिंटन रैंकिंग में पहले नंबर पर पहुंच गई थीं। साइना ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला थीं। वहीं, पारुपल्ली कश्यप ने साल 2014 में आयोजित ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था और लगातार अच्छे प्रदर्शन से अपनी पहचान बनाई थी। वर्ल्ड रैंकिंग में पारुपल्ली  छठे पायदान तक पहुंच गए थे।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version