फतेहाबाद,/आगरा । मामां ने अपने दोस्त के साथ मिलकर भांजी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर रिश्तों की मर्यादा तार तार कर दिया। पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार का जेल भेज दिया।

प्राप्त जानकारी अनुसार बमरौली कटारा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती अपने मामा व मामी के पास पार्लर का काम सीखने के लिए 30 मई को गई थी । 31 मई की दोपहर करीब 3:00 बजे मामा ने अपने दोस्त के साथ मिलकर यवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। जब पीड़िता ने घटना की जानकारी अपनी मामी को दी तो उसके साथ मारपीट करते हुए किसी को घटना के बारे में ना बताने की धमकी दी गई।

1 जून को युवती द्वारा घर आकर अपनी मां को इस संदर्भ में बताया गया। इसके बाद बमरौली कटरा थाने में लिखित तहरीर दी गई । पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी ।

इसी बीच मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी सौरभ उर्फ शैलेंद्र पुत्र मानसिंह निवासी बिजोलपुरा थाना फतेहाबाद हाल निवासी बमरौली कटारा तथा उसके मित्र योगेश पुत्र प्रियदत्त शर्मा निवासी सडामई थाना मटसेना जिला फिरोजाबाद को आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के बिझामई अंडरपास पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।

_____________________

रिपोर्ट 🔹सुशील गुप्ता

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version