नई दिल्ली। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने पुष्टि की है कि बांग्लादेश टीम आगामी टी-20 वर्ल्ड कप भारत में नहीं खेलेगी। बोर्ड ने यह मांग की है कि टूर्नामेंट श्रीलंका में आयोजित कराया जाए।
सूत्रों के अनुसार, यह फैसला मुस्तफिजुर रहमान को IPL से हटाए जाने के बाद लिया गया। बोर्ड ने इस कदम को टीम और खिलाड़ियों की सुरक्षा और उचित प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी बताया है।
BCB के अधिकारियों का कहना है कि वे ICC से वार्ता कर रहे हैं और टीम की सुविधा और खिलाड़ियों के हित को ध्यान में रखते हुए अगले कदम उठाए जाएंगे।
क्रिकेट जगत में यह फैसला चर्चा का विषय बन गया है, क्योंकि टी-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश का प्रदर्शन हमेशा महत्वपूर्ण माना जाता है। ICC की ओर से अभी तक इस मांग पर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

