बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। उससे पहले वोटर लिस्ट का गहन पुनरीक्षण (SIR) और सत्यापन किया जा रहा है। घर-घर जाकर किए जा रहे इस पुनरीक्षण अभियान के दौरान नेपाल, बांग्लादेश और म्यांमार के लोग बड़ी संख्या में पाए गए हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 1 अगस्त के बाद ऐसे लोगों की उचित जांच के बाद 30 सितंबर को प्रकाशित होने वाली अंतिम मतदाता सूची में अवैध प्रवासियों के नाम शामिल नहीं किए जाएंगे।

सेंट्रल जेल के कैदी ने निगल लिया मोबाइल, सर्जरी कर पेट से निकाला गया बाहर

बड़ी संख्या में इन देशों के लोग

जमीनी रिपोर्टों का हवाला देते हुए चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि घर-घर के दौरे के दौरान बूथ-स्तरीय-अधिकारियों (BLO) द्वारा नेपाल, बांग्लादेश और म्यांमार के लोग बड़ी संख्या में पाए गए हैं। चुनाव आयोग अंततः पूरे भारत में मतदाता सूचियों का एक विशेष गहन पुनरीक्षण करेगा, ताकि उनके जन्म स्थान की जांच करके विदेशी अवैध प्रवासियों को हटाया जा सके।

बिहार में इस साल चुनाव होने हैं, जबकि असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल सहित पांच अन्य राज्यों में विधानसभा चुनाव 2026 में होने हैं। SIR की प्रक्रिया 24 जून को शुरू हुई थी और 25 जुलाई, 2025 तक गणना फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि है।

SIR की प्रक्रिया

  • बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर गणना और सर्वेक्षण कर रहे हैं।
  • जिन मतदाताओं का नाम 1 जनवरी, 2003 की मतदाता सूची में शामिल था, उन्हें केवल Enumeration Form (गणना पत्र) भरकर जमा करना है।
  • जिनका नाम 2003 के बाद जोड़ा गया है या जो पहली बार मतदाता बन रहे हैं, उन्हें नागरिकता और उम्र साबित करने के लिए दस्तावेज जमा करने होंगे।

RPF के शीर्ष पद पर पहली बार नियुक्त हुईं महिला अधिकारी, जानिए कौन हैं सोनाली मिश्रा

  •  मतदाता अपने दस्तावेज 1 सितंबर, 2025 तक जमा कर सकते हैं।

    कब होंगे बिहार चुनाव?

    बिहार विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा चुनाव प्रक्रिया को इस तारीख से पहले पूरा किया जाना है। संभावना है कि चुनाव अक्टूबर या नवंबर 2025 में होंगे। चुनाव दो या तीन चरणों में संपन्न हो सकते हैं। अभी तक चुनाव आयोग ने तारीखों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। ऐसी उम्मीद है कि दिवाली और छठ जैसे त्योहारों को ध्यान में रखकर ही तारीखें तय की जाएंगी।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version