बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार (26 सितंबर) को जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा और बवाल के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने बड़ा और सख्त एक्शन लिया है। पुलिस ने हिंसा भड़काने के आरोप में इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Bareilly Procession Ruckus :’आई लव मोहम्मद’ जुलूस बना बवाल का कारण, कई घायल, माहौल तनावपूर्ण

कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अफवाहों पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए पूरे जिले में 48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाओं को पूरी तरह से बंद कर दिया है।

हिंसा मामले में बड़े अपडेट्स:

  • मुख्य आरोपी गिरफ्तार: ‘आई लव मोहम्मद’ अभियान के समर्थन में प्रदर्शन का आह्वान करने वाले मौलाना तौकीर रजा खान को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
  • 8 लोग जेल भेजे गए: मौलाना तौकीर रजा के साथ सात अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
  • 2000 लोगों पर FIR: पुलिस ने हिंसा, पथराव और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में अलग-अलग थानों में 10 से अधिक मुकदमे दर्ज किए हैं। इन मुकदमों में 2,000 से अधिक अज्ञात लोगों और कुछ नामजद लोगों को आरोपी बनाया गया है।
  • 40 से ज्यादा हिरासत में: पुलिस ने अब तक कुल 40 से अधिक उपद्रवियों को हिरासत में लिया है और वीडियो फुटेज एवं सीसीटीवी कैमरों के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।
  • इंटरनेट पर रोक: जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और शांति सुनिश्चित करने के लिए अगले 48 घंटों (रविवार तक) के लिए इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी है। प्रशासन का कहना है कि यह कदम सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाहों और भड़काऊ सामग्री को फैलने से रोकने के लिए उठाया गया है।
  • CM योगी की चेतावनी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को घटना पर कड़ा रुख दिखाते हुए कहा था कि “मौलाना भूल गया था कि सत्ता किसकी है। ऐसा सबक सिखाएंगे कि हिंसा करने से पहले 100 बार सोचेंगे।”

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में स्थिति अब पूरी तरह से नियंत्रण में है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल, पीएसी और आरएएफ (RAF) को तैनात किया गया है। अधिकारियों ने उपद्रवियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत भी कार्रवाई करने की तैयारी करने की बात कही है।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version