बरेली। यूपी के बरेली में शनिवार रात एक रेस्टोरेंट में बर्थडे पार्टी के दौरान जमकर हंगामा हो गया। नर्सिंग की छात्रा अपने दोस्तों के साथ पार्टी मना रही थी, जिसमें 6 लड़कियां और 4 लड़के शामिल थे। आरोप है कि इसी दौरान बजरंग दल के करीब 25 कार्यकर्ता रेस्टोरेंट में घुस आए और ‘लव जिहाद’ का आरोप लगाते हुए ग्रुप में शामिल दो मुस्लिम छात्रों के साथ मारपीट की।
घटना से रेस्टोरेंट में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने मामले में दीपक पाठक और ऋषभ ठाकुर को नामजद करते हुए 25 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित रेस्टोरेंट का है।
