सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के आगमन से पहले जिला मुख्यालय सूरजपुर में सियासी हलचल तेज हो गई है। शहर के मुख्य मार्गों और चौराहों पर लगे बधाई पोस्टर व फ्लैक्स में भारतीय जनता पार्टी के भीतर गुटबाजी की चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं। जहां एक ओर शहर के कुछ हिस्सों में वर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष की तस्वीरें गिनी-चुनी जगहों पर दिख रही हैं, वहीं दूसरी ओर पूर्व जिलाध्यक्ष के चित्रों से सजे पोस्टर और फ्लैक्स ने शहर की सड़कों को पाट दिया है। इन तस्वीरों की मौजूदगी और अनुपस्थिति ने स्थानीय लोगों के बीच भाजपा संगठन में आंतरिक खींचतान की अटकलों को हवा दे दी है। वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री के दौरे के बाद इस गुटबाजी की चर्चा का क्या असर होगा, यह देखना दिलचस्प रहेगा। सूरजपुर में भाजपा संगठन के भीतर एकता और नेतृत्व को लेकर उठ रही ये चर्चाएं आने वाले दिनों में और गहरा सकती हैं। फिलहाल, शहर की सड़कों पर लगे ये पोस्टर और फ्लैक्स न केवल मुख्यमंत्री के स्वागत की तैयारी बता रहे हैं, बल्कि भाजपा के भीतर चल रही सियासी उठापटक का भी आलम बयां कर रहे हैं।

बेंगलुरु के प्लास्टिक सामान निर्माण इकाई में लगी भीषण आग, 5 लोगों की हुई मौत

पोस्टरों में छिपा सियासी संदेश
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर उत्साह के बीच शहर में लगे फ्लैक्स और होर्डिंग्स लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बन गए हैं। सूत्रों के अनुसार, कुछ प्रमुख भाजपा नेताओं की तस्वीरें इन बधाई संदेशों से नदारद हैं, जिसे पार्टी के भीतर गुटबाजी का संकेत माना जा रहा है। खासतौर पर वर्तमान जिलाध्यक्ष के साथ-साथ कुछ अन्य दिग्गज नेताओं की तस्वीरों का अभाव लोगों की नजरों में खटक रहा है। वहीं, पूर्व जिलाध्यक्ष के समर्थकों द्वारा लगाए गए पोस्टरों की बहुलता ने इन चर्चाओं को और बल दिया है।

आमलोगों के बीच चर्चा का विषय
शहर के प्रमुख मार्गों पर आवाजाही के दौरान लोग इन पोस्टरों को देखकर तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं। कोई इसे भाजपा के भीतर सत्ता के नए समीकरण के रूप में देख रहा है, तो कोई इसे संगठन में पुराने और नए नेतृत्व के बीच टकराव की शुरुआत बता रहा है।

मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियां जोरों पर
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सूरजपुर दौरे की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन और भाजपा कार्यकर्ता सक्रिय हैं। हालांकि, इस सियासी उत्साह के बीच पोस्टर-फ्लैक्स विवाद ने संगठन की एकजुटता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version