कोलकाता: पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में कालीगंज विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए सोमवार को काउंटिंग जारी है, जिसमें तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार 19,000 से अधिक मतों से आगे हैं। निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि 13वें दौर की गणना के बाद तृणमूल कांग्रेस 29,749 से मतों से आगे है। तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार अलीफा ने 59,329 मत हासिल किए जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के उम्मीदवार आशीष घोष को 29,580 मत मिले। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) द्वारा समर्थित कांग्रेस के उम्मीदवार काबिलउद्दीन शेख ने 19,516 मत हासिल किए।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना सुबह आठ बजे डाक मतपत्रों की गिनती के साथ शुरू हुई और गणना की प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से जारी है

Oil Price: ईरान में जंग…क्‍या भारत में भी महंगा होगा पेट्रोल-डीजल और आएगी महंगाई? जानें

क्यों कराना पड़ा उपचुनाव?

फरवरी में तृणमूल कांग्रेस के विधायक नसीरुद्दीन अहमद के अचानक निधन के कारण कालीगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराना जरूरी हो गया था। उनकी बेटी अलीफा अहमद (38) को तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर इस सीट से उतारा गया है।

शशि थरूर ने कांग्रेस को दिया एक और झटका? पीएम मोदी की खूब की तारीफ, बोले- वे भारत के लिए…

कालीगंज में कितनी हुई थी वोटिंग?

कालीगंज में उपचुनाव 19 जून को हुआ था और शाम पांच बजे तक दर्ज रिकॉर्ड के अनुसार 69.85 प्रतिशत मतदान हुआ था। छिटपुट घटनाओं को छोड़कर, मतदान काफी हद तक शांतिपूर्ण रहा था।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version