मुंबई। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने खुद को कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य बताया है। घटना तब हुई जब पवन सिंह लोकप्रिय टीवी शो ‘बिग बॉस’ के फिनाले में हिस्सा लेने की तैयारी कर रहे थे।
देश के एयरपोर्ट में चेक-इन सिस्टम में दिक्कत, कई फ्लाइट प्रभावित
जानकारी के अनुसार, धमकी बिग बॉस फिनाले में शामिल होने से ठीक पहले पवन सिंह को कॉल के जरिए दी गई। धमकी देने वाले ने पवन सिंह से कहा कि अगर वे सलमान खान के साथ मंच साझा करते हैं, तो उनका भविष्य प्रभावित होगा और वे आगे कभी भी काम नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा, धमकी देने वाले ने पवन सिंह से मोटी रकम की मांग भी की।
इस मामले ने बॉलीवुड और भोजपुरी सिनेमा के बीच सुरक्षा और कलाकारों की सुरक्षा पर चिंता बढ़ा दी है। पुलिस ने अभी तक आधिकारिक जांच शुरू कर दी है और कॉल करने वाले व्यक्ति की पहचान करने के लिए ट्रेसिंग प्रक्रिया में जुटी है।
