नई दिल्ली। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की समस्या पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में लोगों को न केवल मजबूत फेफड़े बल्कि मजबूत दिल और दिमाग की भी जरूरत है, ताकि प्रदूषण जैसी चुनौतियों का सामना किया जा सके।
भूपेंद्र यादव ने कहा कि पहले केवल विज्ञापन प्रकाशित होते थे, लेकिन ठोस योजनाएं नहीं बनती थीं। अब सरकार की नीतियों और योजनाओं के माध्यम से प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

