ओडिशा के पुरी में रथयात्रा के दौरान भगदड़ के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पुरी के जिला कलेक्टर और SP का तबादला कर दिया गया है। इसके अलावा DCP विष्णु पति और कमांडेंट अजय पाधी को ड्यूटी में लापरवाही के लिए निलंबित किया गया है। वहीं ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने प्रत्येक मृतक श्रद्धालु के परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने विकास आयुक्त की देखरेख में विस्तृत प्रशासनिक जांच के आदेश दिए हैं और जिला कलेक्टर और SP के तबादले के निर्देश दिए हैं। चंचल राणा को नया जिला कलेक्टर नियुक्त किया गया है, जबकि पिनाक मिश्रा ने नए SP का कार्यभार संभाला है।

30 जून और 1 जुलाई को उत्तराखंड में रेड अलर्ट, दिल्ली-यूपी सहित इन जगहों पर 7 दिनों तक भारी बारिश के आसार

डीजीपी ने दिया बयान

वहीं पुरी रथयात्रा भगदड़ मामले पर ओडिशा के डीजीपी वाईबी खुरानिया ने कहा, “जैसा कि आप देख सकते हैं, बड़ी संख्या में श्रद्धालु इकट्ठा हुए हैं और बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं। यह पिछले वर्षों की तुलना में अधिक है। सुबह हुई घटना की जांच की जा रही है। सभी तथ्य सामने आएंगे कि ऐसा क्यों हुआ।” इससे पहले डीएम सिद्धार्थ स्वैन ने कहा, “आज सुबह 4.20 से 5.40 बजे तक 15 श्रद्धालुओं को जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनमें से 12 को प्रारंभिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। तीनों मृतकों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। उसके बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।”

सीएम ने श्रद्धालुओं से मांगी माफी

वहीं इस हादसे को लेकर सीएम मोहन चरण माझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर ओड़िया भाषा में माफी मांगी है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘मैं और मेरी सरकार सभी जगन्नाथ भक्तों से क्षमा मांगते हैं। हम भगदड़ में अपनी जान गंवाई वाले श्रद्धालुओं के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं।’ इसके साथ ही सीएम माझी ने कहा कि वह महाप्रभु जगन्नाथ से प्रार्थना करते हैं कि वे उन्हें इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने यह भी कहा कि सुरक्षा चूक की जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

क्या है ट्रंप का ‘कर और व्यय कटौती विधेयक’?…जिसे मस्क ने कहा-“पागलपन से भरा विनाशकारी फैसला”

हादसे में तीन लोगों की हुई मौत

बता दें कि रविवार की सुबह ओडिशा के पुरी में भगदड़ का मामला सामने आया। अधिकारियों के मुताबिक श्री गुंडिचा मंदिर के पास हुई भगदड़ की घटना रविवार तड़के करीब चार बजे की है। जब सैकड़ों श्रद्धालु रथ यात्रा उत्सव देखने के लिए मंदिर के पास इकट्ठा हुए थे। इस भगदड़ में 3 लोगों की मौत हुई है।इसके अलावा करीब 50 अन्य लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। ओडिशा सरकार ने वरिष्ठ नौकरशाह अरविंद अग्रवाल को रथ यात्रा की संपूर्ण निगरानी का प्रभारी नियुक्त किया।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version