पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जनता ने एनडीए (NDA) को भारी बहुमत देकर ऐतिहासिक जीत दिलाई है। चुनाव परिणामों के अनुसार, एनडीए को कुल 202 सीटें प्राप्त हुईं, जबकि महागठबंधन (MGB) केवल 35 सीटों तक सीमित रह गया। ये नतीजे राजनीतिक विश्लेषकों और जनता दोनों के लिए चौंकाने वाले रहे।
पुणे हादसा: नवले ब्रिज के पास ट्रक के ब्रेक फेल होने से 25 वाहन आपस में टकराए, 9 की मौत और 20 घायल
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने नतीजों पर आश्चर्य जताते हुए कहा, “ये नतीजे हम सभी के लिए अविश्वसनीय हैं। न केवल कांग्रेस, बल्कि बिहार की जनता और हमारे गठबंधन सहयोगी भी इस पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। किसी पार्टी के लिए 90% स्ट्राइक रेट – ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। हम गहन विश्लेषण कर रहे हैं और पूरे बिहार से डेटा एकत्र कर रहे हैं।”
विशेषज्ञों का कहना है कि एनडीए की यह जीत बिहार की राजनीति में एक नया अध्याय जोड़ रही है। एनडीए की व्यापक सफलता से यह संकेत मिलता है कि राज्य में जनता ने विकास और स्थिर नेतृत्व को प्राथमिकता दी है।
