पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी बढ़ती जा रही है। पहले ही राजद ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर चुनावी मैदान में कदम रखा है। अब कांग्रेस भी छठ पूजा के बाद पूरे दमखम के साथ अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करने जा रही है।
Ticket Distribution: टिकट बंटवारे पर भड़के पप्पू यादव, बोले– कांग्रेस को करनी चाहिए आत्मचिंतन
कांग्रेस ने पहले चरण के चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी का मकसद हर जिले में प्रभावी प्रचार कर मतदाताओं तक अपनी राजनीतिक रणनीति और योजनाओं को पहुंचाना है। इस कदम से बिहार चुनावी मैदान और भी गर्म हो जाएगा।
