पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर शुक्रवार को एनडीए (NDA) ने पटना के होटल मौर्या में अपना घोषणापत्र ‘संकल्प पत्र 2025’ जारी कर दिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहे।
संकल्प पत्र में युवाओं, महिलाओं, किसानों, अतिपिछड़े वर्गों और उद्योगों के लिए कई बड़े वादे किए गए हैं।

युवाओं को 1 करोड़ नौकरी और रोजगार का वादा

एनडीए ने अपने संकल्प पत्र में 1 करोड़ से अधिक सरकारी नौकरियों और रोजगार देने का वादा किया है। इसके लिए राज्य में कौशल जनगणना कराई जाएगी और हर जिले में मेगा स्किल सेंटर स्थापित किए जाएंगे, ताकि बिहार को ग्लोबल स्किलिंग हब बनाया जा सके।

महिलाओं को 2 लाख रुपये की सहायता, 1 करोड़ ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य

महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर एनडीए ने ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की घोषणा की है, जिसके तहत महिलाओं को 2 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
साथ ही 1 करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ और चयनित महिला उद्यमियों को ‘मिशन करोड़पति’ के तहत करोड़पति बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

अतिपिछड़ा वर्ग को ₹10 लाख की सहायता

एनडीए ने बिहार के अतिपिछड़ा वर्गों (जैसे निषाद, केवट, तेली, ततमा, मल्लाह, बढ़ई आदि) के लिए ₹10 लाख की आर्थिक सहायता देने का वादा किया है।
इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति गठित की जाएगी, जो इन जातियों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति का अध्ययन कर सशक्तिकरण के उपाय सुझाएगी।

किसानों के लिए ‘कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि’

एनडीए ने किसानों के लिए नई योजना ‘कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि’ की घोषणा की है, जिसके तहत हर किसान को सालाना ₹9,000 रुपये की सहायता दी जाएगी।
साथ ही पंचायत स्तर पर सभी प्रमुख फसलों की एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर खरीद की गारंटी दी गई है।

मत्स्य और दुग्ध मिशन से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बल

एनडीए सरकार ने ‘जुब्बा सहनी मत्स्य पालक सहायता योजना’ और ‘बिहार दुग्ध मिशन’ शुरू करने की घोषणा की है। इससे मत्स्य पालकों को आर्थिक सहायता और प्रखंड स्तर पर चिलिंग व प्रोसेसिंग सेंटर की सुविधा मिलेगी।

बिहार में 7 एक्सप्रेस-वे और 4 शहरों में मेट्रो

एनडीए ने ‘बिहार गति शक्ति मास्टर प्लान’ के तहत 7 एक्सप्रेस-वे, 3,600 किलोमीटर रेल ट्रैक का आधुनिकीकरण और 4 शहरों में मेट्रो सेवा शुरू करने का वादा किया है।
इसके अलावा ‘नमो रैपिड रेल सेवा’ का विस्तार भी किया जाएगा।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version