भारतीय जनता पार्टी (BJP) की फतेहपुर जिला इकाई के अध्यक्ष का अपने आवास पर एक मकबरे की तस्वीर की आरती करते हुए एक वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में भाजपा नेता मुखलाल पाल यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि एक कट्टर सनातनी होने के नाते वह स्थल पर नहीं जा सकते थे, लिहाजा उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से अपने घर पर मकबरे की तस्वीर की पूजा की।

लोगों से भी घर में रहकर आरती करने की अपील

इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपने घरों में ही अनुष्ठान (आरती) करने का आग्रह किया। यह भी स्पष्ट किया कि वह विवादित स्थल पर पूजा नहीं कर रहे हैं। बीजेपी नेता पाल ने घोषणा की कि भविष्य का संघर्ष भगवान कृष्ण के नाम पर आगे बढ़ाया जाएगा।

कब्रों को कर दिया गया था क्षतिग्रस्त

दक्षिणपंथी संगठनों के सदस्यों ने 11 अगस्त को फतेहपुर में अब्दुल समद के मकबरे पर धावा बोलकर कब्रों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। उन्होंने मकबरे को हिंदू मंदिर बताते हुए पूजा करने की अनुमति मांगी थी।

यूपी विधानसभा में भी गूंजा ये मुद्दा

इस मामले में फतेहपुर थाने में 10 नामजद और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले की गूंज उत्तर प्रदेश विधानसभा में भी सुनाई दी थी। विधानसभा में विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडे ने सरकार से सवाल किया था कि दर्ज मुकदमे में मकबरे पर हमले के मुख्य षड्यंत्रकारी रहे भाजपा की फतेहपुर इकाई के अध्यक्ष मुखलाल पाल का नाम क्यों नहीं है।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version