नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को बिहार में अपनी बड़ी रैली खत्म करते हुए बीजेपी और चुनाव आयोग पर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की ओर से ‘जो एटम बम’ सबूत रखे गए थे, अब उससे भी बड़ा ‘हाइड्रोजन बम’ सामने आने वाला है।

राहुल गांधी का इशारा विपक्ष के उन आरोपों की तरफ था, जिनमें कहा गया है कि बीजेपी और चुनाव आयोग मिलकर बिहार चुनाव में बड़े पैमाने पर वोटर लिस्ट से नाम काट रहे हैं।

विपक्ष का दावा है कि चुनाव आयोग की स्पेशल रिवीजन प्रक्रिया के जरिए 65 लाख से ज्यादा वोटरों को हटाने की तैयारी हो रही है। इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई चल रही है।

सोशल मीडिया पर छिड़ा विवाद सिंगर और गिटारिस्ट आमने-सामने, मारपीट और पैसों को लेकर आरोप-प्रत्यारोप

‘चीन तक गूंज रहा है नारा’

पटना में वोटर अधिकार रैली के दौरान राहुल गांधी ने कहा, “हम बीजेपी को संविधान की हत्या नहीं करने देंगे। इसलिए हमने ये यात्रा निकाली है और जनता ने हमें जबरदस्त समर्थन दिया है।”

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने महागठबंधन का साथ देते हुए नारे लगाए- “वोट चोर-गद्दी छोड़”। राहुल ने तंज करते हुए कहा कि यह नारा अब चीन तक गूंज रहा है, जहां प्रधानमंत्री मोदी SCO समिट में हिस्सा लेने के लिए गए थे।

बीजेपी का पलटवार

राहुल के आरोपों पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए उनके बयान को गैर-जिम्मेदाराना बताया है। पूर्व कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, “राहुल गांधी की बातें समझने में समय लगता है। चुनाव में एटम बम और हाइड्रोजन बम का क्या मतलब है?” बीजेपी नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि राहुल की पटना रैली में भीड़ दिखाने के लिए 20 हजार लोग यूपी के देवरिया से लाए गए थे।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version