लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ बोलने वाली पार्टी है और उसकी सरकार अन्याय व अधर्म के रास्ते पर चल रही है। प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार पूरी तरह नाकाम साबित हुई है और जनहित में कोई ठोस काम नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की पूरी व्यवस्था चरमरा गई है। स्वास्थ्य सेवाएं बर्बाद हो चुकी हैं और आम आदमी को इलाज तक के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

Peanuts Side Effects : स्वाद के चक्कर में कहीं बिगाड़ न लें सेहत, इन 5 तरह के लोगों के लिए ‘जहर’ है मूंगफली

सपा प्रमुख ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है और किसानों, नौजवानों व महिलाओं को लगातार संकट में डाला जा रहा है। महंगाई और बेरोजगारी ने हर वर्ग की कमर तोड़ दी है, लेकिन सरकार जमीनी समस्याओं से आंखें मूंदे बैठी है।

अखिलेश यादव ने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर जनता को राहत देने वाले फैसले लिए जाएंगे, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा तथा प्रदेश में न्याय और विकास का नया दौर शुरू होगा।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version